नावानगर: सोनवर्षा में भीषण आग से 15 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों में हड़कंप
सोनवर्षा में बुधवार सुबह करीब 9 बजे लगी भीषण आग ने कई किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते खेतों में खड़ी लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा और सूखे मौसम की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे किसान कुछ ही मिनटों में लाचार होकर अपनी खड़ी फसल को जलते देखते रह गए।