Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने किया निरीक्षण हड़सर से डल झील मणिमहेश तक श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित पर्यावरण संरक्षण के लिए दुकानदारों से किया सहयोग का आह्वान चंबा, (भरमौर) अगस्त 5 श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए। मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा। उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। #Chamba #Himachal #Pradesh #Manimahesh #yatra #hailight #post

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

MORE NEWS

कांगड़ा : उतराला-अमरपुर में अर्टिगा हादसा, दंपति घायल

उतराला-अमरपुर मार्ग पर अर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजकुमार और उनकी पत्नी मधु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

#BreakingNews #RoadAccident #Utrala #Amarpur #HimachalNews #Accident #Injured #LocalNews #Emergency #HimachalPradesh #NewsUpdate #CarAccident #safetyfirst

कांगड़ा : उतराला-अमरपुर में अर्टिगा हादसा, दंपति घायल उतराला-अमरपुर मार्ग पर अर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजकुमार और उनकी पत्नी मधु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। #BreakingNews #RoadAccident #Utrala #Amarpur #HimachalNews #Accident #Injured #LocalNews #Emergency #HimachalPradesh #NewsUpdate #CarAccident #safetyfirst

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

>धर्मशाला में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने सुधीर शर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा
>शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक, विकास कार्यों का रोडमैप तैयार
>कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, प्रभावितों को मिलने लगे अवार्ड नोटिस
>पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा विजिलेंस के निशाने पर
>शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, अनिवार्य सेवानिवृत्ति

>धर्मशाला में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने सुधीर शर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा >शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक, विकास कार्यों का रोडमैप तैयार >कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, प्रभावितों को मिलने लगे अवार्ड नोटिस >पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा विजिलेंस के निशाने पर >शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026