मोठ: सिमरिया से झाड़ी वाले सरकार तक बनेगी सड़क, 72 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण, भूमि पूजन संपन्न
Moth, Jhansi | Oct 20, 2026 झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में झाड़ी वाले सरकार मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि कु. मणिन्द्र सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।