घाटमपुर: बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया
घाटमपुर में शनिवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।शाम करीब 4 बजे शुरू हुई यह बारिश लगभग आधे घंटे तक जारी रही, जिससे गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है, और कई किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है।बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी फसल के भीगने और खराब होने का डर है