हथुआ: मोकामा विधायक अनंत सिंह को झटका, गोपालगंज कोर्ट ने मामला एमपी एमएलए कोर्ट भेजा
बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हथियार प्रदर्शन और अश्लील डांस के वायरल वीडियो मामले में उन्हें स्थानीय अदालत से बड़ा झटका लगा है। एडीजे-1 की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले को अब विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।