श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पूनरासर स्थित शिव धोरे क्षेत्र में खारे पानी से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने ट्यूबवेल खुदाई मशीन लगवाकर नए कुएं के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के बाद मशीन पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। मंडल महामंत्री जगदीश पारीक ने बताया कि क्षेत्र के करीब 300 घर लंबे समय