औराई: औराई में पुलिस ने लंबित वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 22 पर कार्रवाई की, 9 को जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने पुराने मामलों में लंबित वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर एक दिन में 22 आरोपियों पर कार्रवाई की। इनमें नौ आरोपियों को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि 13 को न्यायालय के रिकॉल के आधार पर मुक्त कर दिया गया।