बहरोड़: बहरोड में ओवरटेक विवाद में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, बोलेरो ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, लाठी-डंडों से फोड़़ी कार
Behror, Alwar | Aug 20, 2026 ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार शाम बहरोड के काठूवास टोल नाके के पास जमकर बवाल में बदल गया। दो बोलेरो सवार युवकों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नीमराना प्रधान संतोष यादव के पति बलवान यादव की फॉर्च्यूनर को घेर लिया। पहले पीछे से बोलेरो से टक्कर मारी और फिर लाठी-डंडों से कार के शीशे फोड़ दिए। गनीमत रही कि हमले में बलवान यादव सुरक्षित बच गए।