पूरनपुर: शारदा नदी कटान क्षेत्र का पुणे से पहुंची टीम ने किया सर्वे, केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शासन स्तर पर बाढ क्षेत्र का मुद्दा उठाया था। इसी को लेकर पुणे से पहुंची टीम ने बाढ़ प्रभावित गांव राणा प्रतापनगर, राघवपुरी, सिद्धनगर,चंदिया हजारा, राहुल नगर, खिरकिया बरगदिया सहित कई गावों में पहुचकर कर सर्व किया है। वैज्ञानिक बी रघुराम सिंह ने सर्वे कर कटान की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने की बात कही है।