पूरनपुर: चीनी मिल बंद होने से परेशान किसानों ने भाकियू के साथ सीसीओ का घेराव कर समस्या का समाधान कराने की मांग की
पूरनपुर दि किसान सहकारी चीनी मिल का 29 नवंबर को पराई सत्र का शुभारंभ किया गया था। सिर्फ एक दिन ही चीनी मिल चल सकी और कभी सर्वर तो कभी बाँयलर में प्रेशर न बनने पर चीनी मिल का पहिया थम गया। किसानों ने बताया कि लगभग एक सप्ताह तक चीनी मिल चलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान किसानों ने मांग की जो गन्ना चीनी मिल में पहुंच गया है उसको तौलकर उतारा जाए।