महरौनी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत महरौनी मंडल की योजना बैठक संपन्न
महरौनी, ललितपुर, 8 अगस्त 2025 — भारतीय जनता पार्टी ललितपुर के यशस्वी जिलाध्यक्ष पं. हरिश्चंद्र रावत जी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक संगठनात्मक मंडल योजना बैठक का आयोजन आज महरौनी नगर के विकास खंड स्थित सामुदायिक भवन में किया गया।बैठक आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:30 बजे संपन्न हुई ।