गढ़ी: मादलदा गांव में शिक्षक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाकर किया धरना प्रदर्शन
जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के मादलदा गांव में एक शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डूंगरलाल यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दोपहर 1 बजेबजे मिली जानकारी अनुसार परिजनों ने डूंगरलाल यादव की मौत को हत्या बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है।