करकेली: नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के करकेली में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Karkeli, Umaria | Aug 26, 2026 विकासखण्ड करकेली थाना नौरोजाबाद क्षेत्र मे एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि लड़की के पिता इलाज कराने के लिए बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर इसी बात का फायदा उठाकर गांव के दो युवक जबरन घर मे घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।