स्याना: नगर के बुगरासी मार्ग पर भाई दूज पर्व के चलते लगा भीषण जाम, राहगीर घंटों रहे परेशान
Siyana, Bulandshahr | Nov 11, 2026
नगर के बुगरासी मार्ग पर भाई दूज पर्व के चलते भीषण जाम लगने से राहगीर घंटों परेशान रहे। बुधवार को नगर के बुगरासी चौराहे मार्ग पर भीषण जाम लगने से राहगीरों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कोतवाल ने बताया कि भाई दूज पर के चलते मार्गों पर भीड़ है।