खरसावां: पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर खरसावां में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल
पश्चिम बंगाल,असम समेत अन्य राज्य में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर मंगलवार शाम लगभग पांच बजे खरसावां में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाया गया। झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में खरसावां चांदनी चौक में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। साथ ही जय श्री राम के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर ए