शाजापुर: अनुशासन के साथ घोष की धुन पर कदमताल करते चले बाल स्वयंसेवक, नगर में निकला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
विजयादशमी के पूर्व नगर में अनुशासन और संगठन की शक्ति देखने को मिली। जब नन्हे-नन्हे स्वयं सेवक घोष की धुन पर कदमताल करते नगर में निकले, जिनके स्वागत में एक नहीं बल्कि दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बाल समय स्वयंसेवकों का संचालन हायर सेकेंडरी मैदान पर समाप्त हुआ इसके पूर्व राष्ट्रभक्ति से ओत प्रीत बौद्धिक हुआ।