शाजापुर: मक्सी उपद्रव का एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मक्सी टीआई ने बताया- मोबाइल लोकेशन के आधार पर इंदौर बायपास से पकड़ा
मक्सी में 25 सितंबर को दो गुटों में हुए खूनी उपद्रव में फरियादी जावेद खान की रिपोर्ट पर आरोपी बनाए गए समीर पिता सईद मेव निवासी मक्सी को मक्सी पुलिस ने रविवार को इंदौर बायपास से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी समीर पुलिस बचने के लिए बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इंदौर बायपास लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।