इंदौर: मां के इलाज के बहाने से डॉक्टर के साथ तीन आरोपियों ने की लूट, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के दस्तूर गार्डन के सामने की घटना
Indore, Indore | Jun 18, 2024 जूनी इंदौर में रहने वाले डॉ असगर अली चंदनगर क्षेत्र में अपना क्लीनिक चलाते हैं। जहां रोज़ की तरह वह अपने क्लीनिक से घर जा रहे थे। तभी दस्तूर गार्डन के सामने एक युवक ने होने रोका और मां के इलाज कराने अपने साथ ले गया। जहां सुनसान जगह पर अपने 2 साथियों के साथ मिलकर अपने डॉक्टर के साथ लूट की। जिसकी शिकायत डॉक्टर के द्वारा थाने पहुंचकर दर्ज कराई गई है।