इंदौर: कान्ह और सरस्वती नदी के आसपास नगर निगम ने चिन्हित किया 2 हजार निर्माण, जिनपर जल्द हो सकती है नगर निगम की कार्रवाई
Indore, Indore | Jun 18, 2024 मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इंदौर में भी सभी जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में नगर निगम के द्वारा कवायद शुरू की गई थी। जिसमें कान्ह और सरस्वती नदी के 30 मीटर में दायरे में आने वाले 2 हजार निर्माणों को निगम ने चिन्हित किया है। जिन पर एक विस्तृत प्लान बनाकर रिमूवल की कार्रवाई नगर निगम के द्वारा की जाएगी, ताकि यह नदियां उनके मूल स्वरूप में आ सके।