मंडी-मनाली फोरलेन पर सफर हुआ आसान, हणोगी की नई टनलों से दौड़े वाहन! Kangra Express
मंडी : कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर डयोड–हणोगी और हणोगी–दवाड़ा के बीच नव निर्मित टनलों से यातायात शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे क्षेत्रवासियों और पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात बताया है।
पंडोह में NHAI अधिकारियों के साथ बैठक कर जयराम ठाकुर ने फोरलेन परियोजना का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि टनलों के शुरू होने से सफर ज्यादा सुरक्षित और सुगम होगा, यात्रा का समय घटेगा और घंटों लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे से पहले टनलों से यातायात बहाल होना पर्यटन कारोबार के लिए भी अहम है। उन्होंने मंडी और कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्गों की समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही औट-बंजार-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की जल्द मरम्मत पर भी जोर दिया।
इसके बाद जयराम ठाकुर ने नगवाईं और झीड़ी में स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं, जहां लोगों ने फोरलेन से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
हिमाचल में फोरलेन टनलों से बदलेगा सफर का अनुभव—जयराम ठाकुर ने बताया विकास की दिशा में बड़ा कदम।
#KangraExpressNews #JairamThakur #mandi #kullu #manali #hanogitunnel #himachal #viralnews #NewsUpdate #facebookviral #newstoday #FacebookPage #newsfeed
Kangra, Kangra | Sep 7, 2026