रामगंजमण्डी: सुकेत से लापता नाबालिक बालिका कोटा से झालावाड़ जा रही रोडवेज बस से मिली
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने 24 फरवरी से लापता नाबालिक बालिका को शनिवार को कोटा से झालावाड़ जा रही रोडवेज की बस से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार शाम करीब 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी। बता दे कि पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए कस्बे से लापता पांचवी बालिका को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की।