रामगंजमण्डी: पालिका टीम ने उपखण्ड कार्यालय के बाहर से हटाया अतिक्रमण, जेसीबी मशीन चलाकर गुमटियों सहित अन्य अतिक्रमण पर की कार्रवाई
रामगंजमंडी में नगर पालिका टीम ने उपखण्ड कार्यलय के बाहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान शनिवार दोहपर करीब 2 बजे पालिका टीम ने जेसीबी मशीन से कार्यालय के बाहर सड़क किनारे लगी गुमटियों सहित अन्य अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की गई। सफाई प्रभारी के अनुसार रास्ते मे अतिक्रमण होने के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था