रामगंजमण्डी: पंचायत समिति परिसर में खड़ी विकास अधिकारी की कार में समिति के कर्मचारी ने की तोड़फोड़, पुलिस ने किया हिरासत में
रामगंजमंडी के खैराबाद पंचायत समिति परिसर में खड़ी उपखण्ड विकास अधिकारी समय सिंह मीना की कार पर पंचायत समिति के एक कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हमला कर दिया। हमले के दौरान विकास अधिकारी अपने कमरे में मौजूद थे। वही उनकी कार उनके आवास के बाहर खड़ी हुई थी। ऐसे में कर्मचारी ने कार के शीशे तोड़ दिए। वही अन्य जगहों से भी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।