रामगंजमण्डी: चेचट से 85 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस की पूछताछ जारी
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि चेचट पुलिस टीम ने 85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी नितेश कुमार निवासी बड़ोदिया कला को चेचट से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 6 बजे की गई। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की नशाखोरी व तस्करी अबैध जुआ, सटटा पर प्रभावी नियंत्रण तथा साईबर काईम के अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।