रामगंजमण्डी: सुकेत में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
रामगंजमंडी के सुकेत मे एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणो के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कुम्हार मोहल्ले का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर सुकेत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और दोपहर करीब 2:30 बजे शव परिजनों को सौप दिया।