मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दिए विशेष कार्रवाई के निर्देश का लगाएं सख्त जुर्माना
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खण्डाते ने बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाए और इन पर जुर्माना भी लगाया जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश थे कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाए जिससे कि सड़क हादसों को भी रोका जा सके।