पटना ग्रामीण: मिलर हाईस्कूल ग्राउंड में युवा चौपाल का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे युवा
मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में बुधवार को राजद की तरफ से युवा चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा पहुंचे थे। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने युवा चौपाल में पहुंचे सभी युवाओं को संबोधित करते हुए अपने 17 महीने के कार्यकाल को लेकर युवाओं के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की।