पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में पांच मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पटना पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित प्राथमिकी अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम 7:23 बजे मामले की जानकारी मालसलामी थाना पुलिस के द्वारा दी गई है। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम समेत मालसलामी थाना क्षेत्र के कुल पांच कांडों का वांछित प्राथमिकी अभियुक्त है