पटना ग्रामीण: मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कृषि रोडमैप पर दी जानकारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में सहकारिता विभाग की ओर से बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बुधवार शाम 4:42 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कृषि रोड मैप को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा रही है।