अलवर: अखेपुरा मोहल्ले में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या से कराया अवगत
Alwar, Alwar | May 20, 2025 अलवर के अखेपुरा मोहल्ले मे पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे चिलचिलाती धूप मे महिलाएं व लोग जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे ओर विभाग मे बैठे हुए अधिकारियो को पानी की समस्या से अवगत कराया स्थानीय महिलाओ ने बताया कि मोहल्ले में पानी की लंबे समय से किल्लत है और काफी बार जलदाय विभाग अधिकारियों व जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया लेकिन समस्या हल नहीं हुई।