पलासी: इनारा चौक के समीप दो युवक से 3 लाख 65 हजार की लूट मामले मे तीन अज्ञात के विरुद्ध थाने मे मामला दर्ज
Palasi, Araria | Aug 8, 2024 पलासी प्रखंड क्षेत्र के पलासी कलियागंज मार्ग पर इनारा चौक के समीप बाईक सवार तीन अपराधियों ने कलियागंज किराना थोक विक्रेता के दो कर्मियों से पिस्टल की नोक पर तीन लाख 65 हजार रुपये लूट मामले में पीड़ित राजेश कुमार साह के लिखित आवेदन पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।