बाबा भोलेनाथ की आराधना के महापर्व 'महाशिवरात्रि' को लेकर पालोजोरी स्थित शिव मंदिर में उत्साह का माहौल है। मंदिर कमेटी और स्थानीय भक्तों द्वारा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसकी आभा देखते ही बन रही है। विद्युत रोशनी से जगमग हुआ मंदिर।