हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराशा ही हाथ लगी है।
कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम जनता से किए गए वादे अधूरे पड़े हैं। यही कारण है कि स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है।
आज अपने संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर में जिला परिषद एवं बीडीसी चुनावों के पश्चात नव-निर्वाचित जिला परिषद सदस्य, बीडीसी प्रतिनिधि तथा भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवारों से भेंट कर उन्हें बधाई व उज्जवल कार्यकाल की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।