चंदौली: संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान अप्रैल 2025 में प्रस्तावित, प्रथम अंतर्विभागीय बैठक कलेक्ट्रेट में हुई संपन्न
संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान में अप्रैल 2025 में प्रस्तावित है, उसकी प्रथम अंतर्विभागीय बैठक डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशानुसार सीडीओ आर जगत साई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में शनिवार शाम संपन्न हुई। इस बैठक में सीडीओ ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस अभियान में सभी विभागों को ताल-मेल बैठाते हुए कार्य पर जोर देने को कहा गया।