चंदौली: सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में इलाज जारी
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात अज्ञात कारण ब्लेड से 19 वर्षीय एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया, जिससे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था। पड़ोसियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां प्राथमिक उपचार कर युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।