चंदौली: लालपुर में अज्ञात कारण से एक युवक ने खाया सिंदूर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
चंदौली जनपद के चकिया थाना अंतर्गत लालपुर में अज्ञात कारण शनिवार दोपहर एक युवक ने घर पर सिंदूर खा लिया, जिससे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र के लालपुर का रहने वाला सागर 20 वर्ष अज्ञात कारण घर पर मांग भरने वाला सिंदूर खा लिया। चकिया सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर युवक को जिला अस्पताल चंदौली रेफर किया गया है।