चंदौली: थाना धीना पुलिस ने कमालपुर से दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद की थाना धीना पुलिस में शुक्रवार शाम दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धीना थाना के जमुरखा निवासी पारस 29 वर्ष तथा कमालपुर निवासी मुन्ना अली 45 वर्ष के वि थाना धीना पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था, जिसमें दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।