चंदौली: सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के प्रदर्शित पैरामीटर्स पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई
सीडीओ आर जगत साई की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम सीएम डैशबोर्ड की प्रदर्शित पैरामीटर की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा विभिन्न पैरामीटर्स पर अच्छा कार्य न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा,वन विभाग,एनआरएलएम विभाग के अधिकारियों के योजनाओं में धीमी प्रगति मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।