एनएच-139 पर बालू लदे ट्रकों से रोड जाम की समस्या गहरा रही है। राहगीरों से लेकर मैट्रिक परीक्षार्थियों तक परेशान हैं, जबकि एम्बुलेंस में मरीजों की जान को खतरा हो रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में अध्यक्ष अमितेश कुमार उर्फ मंटू की अगुवाई में दिन में बालू ट्रकों का बाजार क्षेत्र में प्रवेश बंद करने और नो एंट्री लगाने की मांग की। 23 फरवरी को दुकानें बंद रहेंगी