Follow... कोटा में 92 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई नीट परीक्षा, सुरक्षा के रहे तगड़े बंदोबस्त
नकल ओर अनियमितता रोकने के केंद्रों पर रहे पुख्ता बंदोबस्त, परीक्षार्थियों को भी गुजरना पड़ा कई जांच से
कोटा में NEET (UG) की पुन: परीक्षा (Re-NEET) कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। कोटा के 92 परीक्षा केंद्रों पर 32,715 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।सुरक्षा और नियम: नकल और अनियमितताओं को रोकने के लिए केंद्रों पर हाई-डेफिनेशन CCTV कैमरे और जैमर लगाए गए थे। परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गई; कई सेंटर्स पर छात्रों के हाथ से कलावा उतरवाए गए और फुल बाजू की शर्ट या टी-शर्ट को काटना भी पड़ा।छात्रों को राहत: छात्रों को प्रश्न-पत्र को पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय (कुल 3 घंटे 15 मिनट) दिया गया। इसके अलावा रफ शीट के पन्नों की संख्या भी 2 से बढ़ाकर 4 कर दी गई थी।जिला प्रशासन: जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया
Sangod, Kota | Jun 21, 2026