Follow... बारां पुलिस को जल जीवन मिशन पाइप चोरी केस में मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने चोरी के पाइप समेत एक और आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र से करीब 8 लाख रुपये कीमत के 76 चोरीशुदा डीआई पाइप बरामद किए हैं। पाइपों की पहचान छिपाने के लिए उन पर काला रंग पोता गया था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी रामसिंह लोधी को गिरफ्तार किया और वारदात में प्रयुक्त एक अन्य ट्रक भी जब्त किया है। इससे पहले भी 287 पाइप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
#BaranPolice #JalJeevanMission #PipeTheft #Baran #Anta
Sangod, Kota | Jun 22, 2026