अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में कुंभ स्थल पर आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति की अद्भुत छटा दिखाई दे रही है। बुधवार को दिनभर आध्यात्मिक आयोजनों की धूम रही। शाम 6 बजे से अखंड दीप एवं वंदनीया माताजी जन्मशताब्दी संकल्प दीपमहायज्ञ के अंतर्गत दीप यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।