गुमला: कोयंजारा बर टोली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति रत्नागिरी स्टेशन महाराष्ट्र से लापता, गुमला थाना में रिपोर्ट दर्ज
Gumla, Gumla | Feb 1, 2025 सदर थाना क्षेत्र के कोयंजारा बर टोली निवासी युवक ने अपने ससुर कालिगा गांव निवासी 45 वर्षीय भोदी खड़िया के लापता होने को लेकर गुमला थाना को आवेदन सौंपा है। बताया 29 जनवरी को राउरकेला से गोवा जाने के लिए लोकमान्य तिलक ट्रेन से निकले थे। उनके साथ कालिगा गांव के तीन लोग साथ में थे। लेकिन वे रत्नागिरी स्टेशन महाराष्ट्र से लापता हो गए। उनके पास मोबाइल भी नहीं है।