गुमला: कोयंजारा गढ़ टोली में बांस काटते समय कटर मशीन से युवक के दोनों पैर कट गए, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jan 31, 2025 सदर थाना क्षेत्र के कोयंजारा गढ़ टोली में बांस काटने के क्रम में 24 वर्षीय युवक का कटर मशीन से दोनों पैर कट गया। युवक अपने बागान को घेरने के लिए बांस की कटाई कर रहा था। तभी अचानक उसके हाथ से कटर मशीन छुटकर नीचे गिर गया। जिसके बाद वह गोल-गोल घूमने लगा और युवक के दोनों पैर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच उसके साथी ने तार को खींचकर मशीन को अलग किया।