गुमला: 22 पड़हा प्रार्थना सभा सिरिसि ता नाले पैदल दर्शन यात्रा गुमला पहुंची
Gumla, Gumla | Jan 31, 2025 गुमला जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड स्थित सिरिसि ता नाले में आगामी फरवरी माह में भव्य मेला का आयोजन होना है।वहीं राष्ट्रीय मेला की घोषणा होने के बाद और भी महत्व बढ़ गई है।आदिवासी समाज के विभिन्न जगहों से लाखों की संख्या में लोगों का जुटान होता है।जिसकी शुरुआत हो चुकी है।वहीं इस निमित्त 22 पड़हा सरना प्रार्थना सभा के सैकड़ो लोग शुक्रवार को गुमला पहुंचे।