गुमला: जोड़ाजाम के पास घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Gumla, Gumla | Feb 1, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पुग्गू नवाटोली निवासी अजय उरांव (20) घायल हो गया।स्थानीय लोगों के सहयोग से 108एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भिजवाया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार घायल अजय उरांव रायडीह की ओर किसी काम से गया था।वहां से अपने घर लौटने के क्रम में जोड़ाजाम के समीप बैल को धक्का मारा दिया।