प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन से अपहरण और दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर 2 बजे मां बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त भरत प्रसाद उपरेती (निवासी उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।