फुलवरिया: चूरामन चक पंचायत में WPU के गेट का ताला तोड़कर बैटरी व मोटर आदि की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के चुरामन चक पंचायत स्थित WPU केंद्र के गेट का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में ई-रिक्शा का चार बैटरी, पानी का मोटर, प्लास्टिक बोतल और 10 बोरा शामिल है। चोरी की घटना बीते बुधवार के रात्रि की बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह जब गर्मियों ने गेट का ताला टूटा देखा तो पंचायत के मुखिया को सूचना दी।