पालोजोरी: मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल में ब्राउन शुगर बेचते 7 आरोपी गिरफ्तार
मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल स्थित यात्री शेड के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी प्रवीन पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के बाद एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में हरि मंडल उर्फ हरिहर