मंडला: रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए निकाली वाहन रैली, संत निरंकारी भवन बिंझिया में कल होगा विशाल रक्तदान शिविर
Mandla, Mandla | Jun 25, 2026 संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 26 जून को संत निरंकारी भवन बिंझिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। रक्तदान शिविर के पूर्व संस्था के सदस्यों ने गुरुवार 5 बजे शहर में वाहन रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।